लादेन के बेटे के सिर पर USA ने रखा 70 करोड़ का इनाम, UN ने किया ब्लैकलिस्टिड
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सऊदी अरब ने मृतक अलकायदा सरगना ओसामा बिन लादेन के बेटे हमजा बिन लादेन की नागरिकता रद्द कर दी है। वहीं इससे पहले UN ने भी हमजा को ब्लैकलिस्टिड कर दिया है। जिसके बाद अब हमजा पर यात्रा प्रतिबंध लग जाएगा, उसकी संपत्तियां जब्त हो जाएंगी और हथियारों की खरीद फरोख्त पर रोक लग जाएगी। हमजा को अलकायदा के मौजूदा सरगना अयमान अल जवाहिरी के सबसे संभावित उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा है। अमेरिका ने हमजा पर 70 करोड़ रु. का इनाम रखा है।
