10 महीने पहले मां बनी एलिसन फेलिक्स ने खत्म की उसैन बोल्ट की बादशाहत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अमेरिकी धावक एलिसन फेलिक्स ने जमैका के महान धावक उसैन बोल्ट से विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में सबसे सफल खिलाड़ी का दर्जा छीना।10 महीने पहले ही मां बनी फेलिक्स दोहा में मिक्स्ड 4 गुणा 400 मीटर रिले स्पर्धा में स्वर्ण जीतीं। इसी के साथ फेलिक्स के विश्व चैम्पियनशिप में 12 स्वर्ण हुए, जो उसैन बोल्ट से एक पदक ज्यादा है। बोल्ट 2017 की वर्ल्ड चैम्पियनशिप में आखिरी बार उतरे थे।
