उस्मान ख्वाजा के हेलमेट पर लगी रसेल की बाउंसर, आस्ट्रेलिया टीम में दौड़ी चिंता की लहर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
ICC विश्व कप से पहले प्रैक्टिस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को हराया। मैच के दौरान ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा के सिर में आंद्रे रसेल की बाउंसर लगी। बाउंसर लगने के बाद उस्मान ख्वाजा को मैदान छोड़कर लौटना पड़ा। ख्वाजा को इसके बाद स्कैन के लिए हॉस्पिटल भी ले जाना पड़ा। हालांकि उनको गंभीर चोट नहीं आई हैं और विश्व कप में वो वापसी करते नजर आ सकते हैं।
