देहरादून: बोर्डिंग स्कूल में 10वीं की छात्रा से 9 लोगों ने किया गैंगरेप
Kapil Chauhan
News Editor
उत्तराखंड के देहरादून स्कूल में 10वीं की छात्रा के साथ गैंगरेप हुआ है। इस दरिंदगीं में स्कूल के ही 5 स्टॉफ और 4 बच्चे शामिल हैं। बताया जा रहा है कि ये घटना एक महीने पुरानी है। छात्रा के गर्भवती होने का प्रकरण जब एसएसपी के संज्ञान में आया तो उन्होंने जांच के निर्देश दिए। जिसके बाद स्कूल और हॉस्टल में प्राथमिक जांच के बाद घटना के सही होने के संकेत मिले। सूत्रों के मुताबिक, स्कूल प्रबंधन ने इस बात पता लगने पर इसे दबाने का प्रयास किया था।
