उत्तराखंड: बाबा रामदेव को हाईकोर्ट से झटका, किसानों को देना पड़ेगी अपनी कमाई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
योग गुरु और पतंजलि आयुर्वेद के सर्वेसर्वा बाबा रामदेव की कंपनी दिव्या फार्मेसी को उत्तराखंड HC से झटका लगा है। रामदेव की इस कंपनी को इसके बाद अब किसानों को भी कारोबार में हुए फायदे में से कुछ हिस्सा देना पड़ेगा। दरअसल, दिव्या फार्मेसी की तरफ से दावा किया गया था कि ‘स्वदेशी’ कंपनियां किसानों के साथ अपने बड़े मुनाफे और वो लाभ साझा ना करें, जो कि वह हर्बल और आयुर्वेदिक उत्पादों को बेचकर हासिल करती हैं। पर HC ने इसे खारिज कर दिया।
