गोल मारकर गर्लफ्रेंड के पास पहुंचा फुटबॉलर, फिर जो किया उसके बाद सब रह गए दंग
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter @PatoMedinaES
सीडी एंटोफगास्ता के लिए खेलने वाले Venezuela के फुटबॉलर एडवर्ड बेलो के कारनामों का एक वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि खेल के दूसरे मिनट में ही गोल करने के बाद एडवर्ड बेलो सीधे स्टेंड्स पर अपनी गर्लफ्रेंड के पास पहुंचते और उन्हें प्रपोज करते हैं। इस खास अंदाज में प्रपोज करने के चलते दर्शकों ने उनका उत्साहवर्धन किया। बता दें इंटरनेट पर एडवर्ड बेलो का ये वीडियो काफी सुर्खियां बटोर रहा है।
