चैट करते हुए भी देख सकेंगे वीडियो, WhatsaApp में आया नया फीचर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
WhatsApp ने अपनी Android ऐप की लेटेस्ट अपडेट में Picture-in-Picture (PIP) Mode पेश किया है। PIP मोड इस साल की शुरुआत में iOS में आ गया था। WhatsApp का ये फीचर दो महीने से ज्यादा समय से beta मोड में है। WhatsApp beta यूजर्स के लिए इसे इस साल अक्टूबर में स्पॉट किया गया था। बता दें इस फीजर के जरिए युजर्स चैट करते वक्त भी वीडियो देख सकेंगे। फिलहाल WhatsApp का ये फीचर YouTube, Facebook और Instagram से आने वाले विडियो के लिए है।
