लंदन कोर्ट ने सुनाया आदेश, जल्द ही भारत को सौंपा जाएगा भगोड़ा कारोबारी विजय माल्या
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
किंगफिशर के मालिक और शराब कारोबारी विजय माल्या को लेकर लंदन की वेस्ट मिनिंस्टर कोर्ट ने आज फैसला सुना दिया है। जिसके तहत अब जल्द ही विजय माल्या का प्रत्यर्पण हो सकता है। जिसका मतलब है कि लंदन अब जल्द ही विजय माल्या को भारत को सौंप सकता है। बता दें कि विजय माल्या पर भारतीय बैंको के 9000 हजार करोड़ रुपए लेकर भागने का आरोप है। दूसरी तरफ माल्या के प्रत्यर्पण की मांग कर रही केंद्र सरकार को चुनावी समर में इससे काफी फायदा होगा।
