बैंकों का पैसा लौटाने को तैयार विजय माल्या, कहा- सौ फीसदी कर्ज चुका रहा हूं, प्लीज ले लीजिए
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
शराब कारोबारी और भारतीय बैंकों से कर्ज लेकर देश छोड़कर भागने वाले विजय माल्या बैंकों के कर्ज चुकाने को तैयार हैं। विजय माल्या ने आज सुबह ट्वीट कर कहा कि वो भारतीय बैकों के सारे कर्ज चुकाने को तैयार हैं, मगर वो ब्याज नहीं दे सकते हैं। विजय माल्या ने एक साथ 3 ट्वीट किए और उन्होंने बैंकों के 100 फीसदी मूलधन वापस करने का प्रस्ताव पेश किया। साथ ही विजय माल्या ने कहा है कि उनके साथ भारतीय मीडिया और राजनेताओं ने पक्षपात किया है।
