विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में मौजूदा विश्व चैंपियन से हारीं विनेश फोगाट
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
विनेश फोगाट को जापान की मायु मुकैदा ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में हरा दिया। इस सत्र में मुकैदा से उनकी लगातार दूसरी पराजय है। विनेश को विश्व चैंपियनशिप में पदक के लिये रेपेचेज में उक्रेन की यूलिया खावलदजी ब्लाहनिया, विश्व की नंबर एक सराह एन हिल्डरब्रैंड और यूनान की मारिया प्रेवोलाराकी को हराना होगा। विनेश को टोक्यो ओलंपिक में जगह पक्की करने के लिए केवल दो जीत की जरूरत है।