#MeToo: विनता नंदा ने पीएम मोदी को लिखा खत, लगाई न्याय की गुहार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आलोक नाथ पर रेप का आरोप लगाने वाली विनता नंदा ने पीएम मोदी को खुला खत लिखा है। #MeToo कैंपेन से सामने आईं विनता नंदा ने फेसबुक पर लिखे अपने इस पोस्ट में पीएम मोदी से अपील की है कि पीएम पीड़ितों को न्याय दिलाने में मदद करें। विनता ने पीएम से गुजारिश की है कि ऐसा महौल दिया जाए जिसमें महिलाओं को सुना जाए। गौरतलब है कि एक्टर आलोक नाथ पर विनता ने यौन शोषण के आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ ओशिवारा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
