घाटी में 3 साल की बच्ची से रेप, पथराव में 47 सुरक्षाकर्मी घायल, स्कूल प्रिंसिपल अरेस्ट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जम्मू-कश्मीर में बांदीपोरा के सुंबल में 3 साल की बच्ची से रेप के बाद घाटी में तनाव बढ़ा। घाटी में तैनात सुरक्षाबलों पर कल हुआ पथराव इतना भीषण था कि इस घटना में 47 सुरक्षाकर्मी घायल हुए। घायलों में SSB का कमांडर है, जिसके सिर पर गंभीर चोट हैं। आरोपी ने स्कूल में बच्ची के साथ टॉफी के बहाने रेप किया। स्कूल प्रिंसिपल ने आरोपी की उम्र गलत बताई, तो उन्हें भी गिरफ्तार किया गया।
