हिंसक होता जा रहा है कांग्रेस का भारत बंद, बढ़ रही आगजनी की घटनाएं
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: BBC.com
पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस ने पीएम मोदी की केंद्र सरकार के खिलाफ आज भारत बंद बुलाया है। जिसका असर सुबह 6 बजे से ही देश भर में देखने को मिल रहा है। लखनऊ, पटना ओड़िशा सहित देश में कई जगहों पर तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं सामने आ रही हैं तो वहीं कुछ जगहों पर ट्रेन रोकने की बात भी सामने आई हैं। बता दें कि पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस का ये भारत बंद 10 सितंबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा।
