'तुम गर्भपात करवा लो, 'डी जयकुमार का ऑडियो क्लिप वायरल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Deccan Chronicle
तमिलनाडु के मंत्री डी जयकुमार एक वायरल ऑडियो क्लिप और बर्थ सर्टिफिकेट को लेकर विवादों में है। ऑडियो क्लिप में दावा किया जा रहा है कि डी जयकुमार फोन पर एक महिला को गर्भपात कराने को कह रहे हैं। 9 मिनट के ऑडियो क्लिप में एक पुरुष और महिला के बीच बातचीत हो रही है। इसमें डी जयकुमार की आवाज बताई जा रही है, जो एक महिला को गर्भपात कराने को कह रहे हैं। हालांकि मंत्री ने इस ऑडियो क्लिप में अपनी आवाज होने की बातों को खारिज किया है।
