विराट-पृथ्वी की बदौलत अभ्यास मैच के दूसरे दिन कंगारूओं पर भारी दिखी भारतीय टीम
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Hindustan
6 दिसंबर से शुरु हो रही भारत-आस्ट्रेलिया की 4 टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले भारतीय टीम आस्ट्रेलिया एकादश के खिलाफ अभ्यास मैच खेल रही है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने विराट कोहली के 64 और पृथ्वी शॉ के 66 रनों की बदौलत 358 रन बना लिए। वहीं आस्ट्रेलिया एकादश ने दिन का खेल खत्म होने तक बिना कोई विकेट गवाएं 24 रन बनाए। आपको बता दें कि भारत की ओर से युवा खिलाड़ी पृथ्वी शॉ ने एक बार फिर शानदार खेल का प्रदर्शन किया है।
