सचिन से विराट की तुलना बेमानी, लेकिन उनके चलते भारत जीतेगा World Cup- पोंटिंग
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर रिकी पोंटिंग ने विराट कोहली की तुलना सचिन तेंदुलकर से करने के बारे में कहा कि- मैं कई बार विराट कोहली में अपना अक्स देखता हूं। उनकी सचिन से तुलना बेमानी होगा। क्योंकि सचिन तकनीकी रूप से बेहद मजबूत हैं, जबकि विराट फ्लैशी हैं। उन्होंने आगे कहा- अगर वर्ल्ड कप में विराट चलें, तो भारत खिताब जीतेगा। कोहली के रिकॉर्ड अविश्वसनीय हैं, उनकी वजह से भारत वाकई एक खतरनाक टीम बनी है।
