कोहली का 'विराट' रिकॉर्ड, टी-20 क्रिकेट में पूरे किए 8000 रन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
विराट कोहली टी-20 में 8000 रन पूरे करने वाले भारत के दूसरे और दुनिया के 7वें बल्लेबाज बन गए हैं। RCB कप्तान कोहली ने कल KKR के खिलाफ 17वां रन बनाते ही ये उपलब्धि हासिल की। उनसे पहले सुरेश रैना (8110 रन) ने ये उपलब्धि हासिल की थी। कोहली ने 2007 में टी-20 में डेब्यू किया और 257वें मैच की 243वीं पारी में 8000 रन पूरे किए। वो क्रिस गेल के बाद सबसे कम पारियों में इस मुकाम पर पहुंचे।
