कोहली ने जीते ICC के तीनों अवॉर्ड, बनाया नया रिकॉर्ड
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
ICC ने आज वनडे और टेस्ट टीम ऑफ द ईयर की घोषणा की। जिसमें भारत के कप्तान विराट कोहली को ICC की 'टेस्ट और वनडे टीम ऑफ द ईयर- 2018' का कप्तान चुना गया। जिसकी ICC ने वजह बताई कि उन्होंने 2018 में 14 वनडे मैचों में से 9 मैचों में भारत को जीत दिलाई। कुल मिलाकर भारत ने 14 मैच जीते और सिर्फ 4 मैच हारे, जबकि 2 मैच टाई रहे। वहीं कोहली 2018 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। उन्होंने 13 टेस्ट में 55.08 की औसत से 1322 रन बनाए।
