विराट कोहली, मीराबाई चानू को मिला खेल रत्न अवॉर्ड, राष्ट्रपति कोविंद ने किया सम्मानित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: YoungerNation
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह के दौरान राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड के साथ सम्मानित किया गया है। कोहली को ये अवॉर्ड राष्ट्रपति कोविंद ने दिया। कोहली के साथ-साथ विश्व चैम्पियन मीराबाई चानू को भी वेटलिफ्टिंग में बढिय़ा प्रदर्शन के लिए राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड दिया गया। बता दें कि कोहली को ये सम्मान मौजूद आईसीसी क्रिकेट रैंकिंग में सर्वश्रेष्ठ पोजीशन पर बने रहने के चलते भी दिया जा रहा है।
