विश्व कप 2019: भारत-पाक मैच पर बोले विराट कोहली, हम देश के साथ
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलने के सवाल पर विराट कोहली ने टीम इंडिया का रुख साफ किया। रविवार को ऑस्ट्रेलिया के साथ होने वाले पहले टी20 मैच से पहले विराट ने कहा कि टीम का स्टैंड वही होगा जो देश, BCCI और सरकार तय करेगी। विराट ने कहा- लिया गया फैसला उन्हें और पूरी टीम को मंजूर होगा। दोनों टीमों का मुकाबला 16 जून को वर्ल्ड कप 2019 में होना है। ये मैच खेला जाए या नहीं, इसपर BCCI ने अभी कोई फैसला नहीं लिया है।
