विराट से छीनकर रोहित को थमाई जाएगी टीम की कमान?
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बीसीसीआई अब भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी में बड़े बदलाव कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक वर्ल्ड कप में भारत की हार के बाद बीसीसीआई रोहित शर्मा को वनडे और टी-20 का कप्तान बना सकती है। वहीं विराट कोहली को सिर्फ टेस्ट टीम के कप्तान के तौर पर बरकरार रखा जा सकता है। जल्द ही समीक्षा बैठक होगी. इसमें रवि शास्त्री, विराट कोहली और चीफ सेलेक्टर एमएसके प्रसाद मौजूद रहेंगे।
