विराट कोहली: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 20,000 रन, लारा-सचिन को पछाड़ा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
विराट कोहली क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में सबसे तेज 417 पारियों में 20,000 रन बनाने वाले पहले अंतर्राष्ट्रीय बल्लेबाज बने। उन्होंने ब्रायल लारा और सचिन तेंदुलकर (453 पारियों में 20,000 रन) को पछाड़ा। आज वेस्टइंडीज के खिलाफ 37 रन बनाकर उन्होंने ये कामयाबी हासिल की। कोहली फिलहाल नंबर-3 भारतीय हैं। भारतीयों में अबतक सचिन तेंदुलकर (34,357) और राहुल द्रविड़ (24,208) ने ही 20,000 से अधिक रन बनाए। फिलहाल कोहली 53 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
