वीरधवल और दिव्या ने सीनियर राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप में जीते गोल्ड
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
वीरधवल खाड़े और दिव्या सतीजा ने सीनियर राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप में अपने ही रिकॉर्ड तोड़कर स्वर्ण पदक जीते। दिव्या ने 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक स्पर्धा 28.33 सेकंड के साथ जीतकर अपना दो साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, वहीं वीरधवल 24.19 सेकंड के साथ चैंपियन बने। उन्होंने भी 24.26 सेकंड के अपने रिकॉर्ड में सुधार किया। कर्नाटक की रिले टीम ने चार गुणा 100 मीटर मेडले रिले में दिन का तीसरा रिकॉर्ड बनाया।