वीरेंदर सहवाग ने ट्वीटर पर पूछा सवाल, यूजर्स ने दिए मजेदार जवाब
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Twitter
पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंदर सहवाग ने हाल ही में एक ट्वीट किया जिस पर लोगों ने मजेदार कमेंट्स किए। सहवाग ने लिखा, "मुझे सिलेक्टर बनना है। कौन मुझे मौका देगा?" इस पर एक यूजर ने लिखा, "आप सिलेक्टर बनने के लिए नहीं हो। उसके लिए खराब खेलना पड़ता है।" एक ने लिखा, "आप कोच बन जाओ, वही सही रहेगा।"बता दें कि वीरेंदर सहवाग अपने मजेदार ट्वीट के लिए काफी मशहूर हैं।