विवेक तिवारी मर्डर केस: तेहरवीं के दिन पत्नी कल्पना बनीं नगर निगम में OSD
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: DNA India
लखनऊ के गोमतीनगर में विवेक तिवारी मर्डर केस की जांच अभी जारी है। आज जहां एक तरफ विवेक तिवारी की तेरहवीं है। वहीं दूसरी तरफ आज विवेक की पत्नी कल्पना को योगी सरकार नौकरी का नियुक्ति पत्र सौंपेंगी। लखनऊ नगर निगम के नगर आयुक्त कल्पना को नियुक्ति पत्र देंगे। योगी सरकार ने विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना को नगर निगम में OSD का पद देने की घोषणा की है। ये घोषणा योगी सरकार ने 2 पुलिसकर्मियों द्वारा विवेक तिवारी की हत्या के बाद की है।
