VVIP अगस्ता हेलीकॉप्टर डील में नहीं हुई कोई गड़बड़ी- इटली कोर्ट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Aaj Tak
इटली मिलान कोर्ट ने अगस्ता वेस्टलैंड डील मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। पिछले हफ्ते आए फैसले के मुताबिक इस डील में किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं हुई थी। कोर्ट के मुताबिक उन्हें ऐसे कोई भी सबूत नहीं मिले हैं, जिससे ये पता लगे कि अगस्ता हेलिकॉप्टर को भारत को बेचने में कोई गड़बड़ी हुई है। हालांकि, ये फैसला इटली की कंपनियों के लिहाज से है। इस मामले में भारतीय एजेंसियां भी जांच कर रही हैं, ऐसे में फैसले का उस जांच पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
