वारहोम ने 400 मीटर बाधा दौड़ 46.92 सेकंड में जीती
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
नॉर्वे के क्रसटेन वारहोम ने ज्यूरिख डायमंड लीग में पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ 46.92 सेकंड में जीती। विश्व चैंपियन वारहोम ने इतिहास का दूसरा सर्वश्रेष्ठ समय निकाला। उन्होंने इस दौरान अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय में 0.20 सेकंड का सुधार किया लेकिन मात्र 0.14 सेकंड से अमेरिका के केविन यांग के विश्व रिकॉर्ड से चूके। यांग ने 1996 बार्सिलोना ओलंपिक में 46.78 सेकंड के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाया था।