6 साल बाद एक बार फिर केदारनाथ तबाही लौटने के संकेत, अंतरिक्ष से आईं तस्वीरें
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जल्दी मानसून आने और ग्लेशियर पिघलने से साल 2013 में केदारनाथ में भारी तबाही हुई थी। जिसमें 5,000 लोग मारे गए, हजारों लोग विस्थापित हुए और करोड़ों का नुकसान हुआ। अब एक बार फिर ऐसी तबाही आने का अंदेशा लगाया जा रहा है। सैटेलाइट की तस्वीरों के मुताबिक, 6 साल बाद केदारनाथ की चोराबाड़ी झील में दोबारा पानी इकट्ठा हो रहा है। ये वही झील है, जो 2013 में आए महाविनाश की मुख्य वजह थी।
