खून से लथपथ घुटने के साथ चेन्नई के लिए लड़ते रहे वॉटसन, तस्वीरें वायरल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
चेन्नई IPL फाइनल में जरूर हारी, लेकिन चेन्नई के विस्फोटक बल्लेबाज शेन वॉटसन की तस्वीरें फैन्स का दिल जीत गईं। 80 रनों की पारी खेलने वाले वॉटसन की हालिया तस्वीरों में उनके घुटने से खून निकलता देखा जा रहा है। लेकिन वो फिर भी CSK की जीत के लिए लड़ते रहे। इस बात की पुष्टि हरभजन सिंह ने भी की। मैच के बाद वॉटसन के पैर में 6 टांके लगे।
