काजू के छिलकों में छिपा था 800 किलो गांजा, 2.4 करोड़ कीमत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दिल्ली-NCR में सप्लाई के लिए लाए गए 800 किलो गांजे को एक ट्रक से जब्त किया। इसकी कीमत इंटरनैशनल मार्केट में 2.40 करोड़ रुपये बताई गई है। बवाना इंडस्ट्रियल एरिया से ट्रक को पकड़ा गया है। गौरतलब है कि गांजे की इस खेप को काजू के छिलकों के नीचे छिपाया गया था। ये कारोबार आंध्र प्रदेश से यूपी के मिर्जापुर और दिल्ली तक फैला है। मामले में 2 गिरफ्तारियां हुईं।
