बांग्लादेशी पशु तस्करों ने BSF जवान पर फेंका बम, हालत नाजुक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पश्चिम बंगाल में बांग्लादेशी पशु तस्करों ने BSF जवान पर बम से हमला किया। तस्करों का फेंका गया बम BSF जवान के दाहिने हाथ में आकर फटा। जवान को गंभीर अवस्था में कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। ये वारदात पश्चिम बंगाल के 24 परगना के अनगरैल बार्डर पोस्ट की है। बार्डर पर BSF की तैनाती देखते हुए बांग्लादेशी तस्कर देशी बम, दहास, हसिया, डंडों और हाईबीम टार्च से लैस होकर आए थे।
