प. बंगाल: सिलीगुड़ी में फिर बरामद हुए 500 के पुराने नोट, पुलिस जांच में जुटी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
आज पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी स्थित पानीटंकी आउटपोस्ट के पास 500 रुपये के पुराने भारतीय नोट बरामद किए गए हैं। ये तमाम नोट फिलहाल चलन से बाहर हैं। महाकाल पल्ली एरिये में ये नोट एक कचरे के ढ़ेर से बरामद हुए। बता दें कि 8 नवंबर 2016 को नोटंबदी के बाद लगातार कई महिनों तक ऐसी तमाम खबरें आई थीं। लेकिन अब एक लंबे अंतराल के बाद 500 के पुराने नोट बरामद होना कई बातों की तरफ इशारा करता है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
