प. बंगाल: हिंसा की जांच करने पहुंचा BJP प्रतिनिधिमंडल, ममता की पुलिस ने लोगों पर बरसाईं लाठियां
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
पश्चिम बंगाल में हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही। बंगाल के उत्तर-24 परगना के भाटपारा में हिंसा के बाद सांसद एसएस अहलूवालिया के नेतृत्व में एक टीम आज जांच के लिए कोलकाता पहुंची। वहीं एक वीडियो में दिखा कि भाजपा के प्रतिनिधिमंडल के दौरे के वक्त पश्चिम बंगाल पुलिस स्थानीय लोगों को हटाने के लिए लाठी-डंड़ो चला रही है। ताकि लोग भाजपा प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात ना कर सके। इस दौरान कईयों को चोटें आईं।
