वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर पर लगा एक मैच के लिए प्रतिबंध
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Instagram@jaseholder98
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के कप्तान जेसन होल्डर पर आईसीसी ने एक मैच पर प्रतिबंध लगा दिया है. इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में जेसन पर धीमी ओवर गति का आरोप लगाया गया है. जेसन अब तीसरे टेस्ट मैच में नही खेलेंगे. होल्डर के स्थान पर क्रेग ब्रेथवेट टीम की कमान संभालेंगे. सीरीज में वेस्टइंडीज 2 टेस्ट मैच जीतकर सीरीज भी अपने नाम कर चुका है. अब तीसरा टेस्ट तो औपचारिक तौर पर ही वेस्टइंडीज खेलेगा