10 साल का हुआ व्हाट्सएप, अब तक हुए इतने बदलाव
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
Whatsapp इस साल अपनी 10वीं सालगिरह मना रहा है। इन 10 सालों में इस ऐप ने यूजर्स के बीच अपनी एक अलग पहचान बना ली है। इंस्टैंट मेसेजिंग के अलावा फोटो और विडियो शेयर करने के लिए वॉटसऐप दुनियाभर के यूजर्स का पसंदीदा ऐप बना हुआ है। बीते 10 सालों में वॉट्सऐप को टक्कर देने के लिए और भी कई ऐप आए, लेकिन कोई भी इसकी जगह नहीं ले सका। अपने 10 साल के सफर में वॉट्सऐप ने कई नए फीचर्स को रोलआउट किया है जिससे यह ऐप साल दर साल बेहतर ही होता गया।
