आपको परेशानी में डाल सकता है WhatsApp का ये नया फीचर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
वॉट्सऐप का एक नया फीचर आ रहा है जिसके तहत आप नोटिफिकेशन पैनल में ही वीडियो प्रिव्यू देख सकेंगे। फिलहाल आपके पास कोई वीडियो भेजता है तो नोटिफिकेशन में वीडियो स्नैपशॉट दिखता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक ये फीचर iOS यूजर्स के लिए है और जिनके पास 2.18.102.5 वर्जन इंस्टॉल्ड है, वो इसे यूज कर सकते हैं। हालांकि ये बीटा टेस्टिंग में है। इसलिए ये फीचर सभी के पास नहीं पहुंचा। जल्द ही अपडेट के बाद ये फीचर सभी iOS यूजर्स को दिया जाएगा।
