अब किसी को भी मैसेज Forward करने पर WhatsApp पूछेगा ये सवाल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
WhatsApp ने हाल ही में एंड्रॉयड और iOS के लिए Stickers रोल आउट किए। अब कंपनी नए फीचर Forward Preview की बीटा टेस्टिंग कर रही है। बता दें Forward Preview फीचर के ज़रिए यूजर्स किसी मेसेज को भेजने से पहले उसका प्रिव्यू फॉरवर्ड देख सकेंगे। इसका मतलब ये हुआ कि अब यूज़र्स को किसी टेक्स्ट, फोटो, Gif, विडियो या कोई दूसरा कंटेंट भेजने के लिए एक और स्टेप फॉलो करना होगा। इस फीचर की टेस्टिंग एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.18.325 में हो रही है।
