WhatsApp Themed Wedding Card की हो रही हर ओर चर्चा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Social Media
गुजरात के सूरत में सोशल मीडिया के बढ़ते क्रेज को ध्यान में रख WhatsApp स्टाइल में शादी का कार्ड तैयार किया गया है। शादी के कार्ड कवर पर WhatsApp का सिम्बल है और उसी के अंदर भगवान गणेश का फोटो है। कवर के अंदर 8 पेज में शादी का कार्ड बना है। WhatsApp स्टाइल के फार्मेट में कार्ड बनवाने वाली आरजू और उनके होने वाले पति चिंतन के इस अनोखे कार्ड की चर्चा सिर्फ सूरत ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर भी चर्चा जोरों पर हो रही है।
