संयास लेने के बावजूद जब 2003 वर्ल्ड कप में इस भारतीय गेंदबाज को वापस बुलाना पड़ा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
31 अगस्त 1969 को कर्नाटक के मैसूर में जन्मे तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ का आज 50वां जन्मदिन है। वे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारत के तेज गेंदबाज हैं। पाकिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट मैच में उन्होंने 13 विकेट लेकर तहलका मचा दिया था। कहा जाता है कि उन्होंने 2002 में क्रिकेट से संयास ले लिया। लेकिन गांगुली के कहने पर उन्हें 2003 वर्ल्ड कप के लिए वापस बुलाया गया। अब वो मैच रेफरी हैं।
