बेंगलुरू में जब नंबर-4 पर खेलने के लिए साथ उठ खड़े हुए पंत और अय्यर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में तीसरे और अंतिम टी-20 मैच में नंबर-4 के लिए एक दिलचस्प वाकया सामने आया। जब चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर दोनों उठ खड़े हुए। बीते कुछ मैचों से ऋषभ पंत नंबर चार पर बल्लेबाजी कर रहे हैं, लेकिन बेंगलुरु में अय्यर भी इसी पोजिशन पर उतरने के लिए तैयार हो गए थे। मैच के बाद कोहली बोले- ये सब गलतफहमी के चलते हुआ।
