Jio के फीचर फोन में आया Wi-Fi Hotspot फीचर, आज ही अपडेट करें फोन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
रिलायंस जियो के सस्ते फीचर फोन- जियोफोन में भी वाई-फाई हॉटस्पॉट का फीचर आ गया है। हालांकि, इस बारे में कंपनी की तरफ से अभी कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। सूत्रों के मुताबिक कंपनी ने इस फीचर की टेस्टिंग की है। सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए जियोफोन में वाई-फाई हॉटस्पॉट का फीचर मिल रहा है। अब इस फीचर की मदद से जियोफोन के जरिए दूसरे फोन में भी इंटरनेट चला सकेंगे। जियोफोन और जियोफोन 2 में हॉटस्पॉट का फीचर सॉफ्टवेयर अपडेट मिलेगा।
