छात्राओं को अधिकारियों से यौन संबंध बनाने को कहती थी महिला प्रोफेसर, 11 महीने बाद बेल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मद्रास हाई कोर्ट ने मदुरै कामराज विश्वविद्यालय की एक महिला प्रोफेसर की सशर्त जमानत मंजूर कर ली है। वो सेक्स स्कैंडल कांड में फंसकर 11 महीने से जेल में थी। निर्मला देवी पर आरोप है कि छात्राओं को कुछ अधिकारियों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के बदले प्रोफेसर अच्छे नंबर और पैसों का लालच देती थी। इस सनसनीखेज मामले ने देश को हिलाकर रख दिया था। जबकि पिछले साल ये मामला सुर्खियों में बना रहा।
