वसंत विहार ट्रिपल मर्डर केस में महिला और उसका लिव-इन पार्टनर गिरफ्तार, लूटपाट का था इरादा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दिल्ली के वसंत विहार इलाके में बुजुर्ग दंपती-विष्णु माथुर (78) और शशि माथुर (75) तथा उनकी नर्सिंग अटेंडेंट खुशबू नौटियाल (24) के शव रविवार की सुबह मिले थे। जिसके आरोप में पुलिस ने 42 वर्षीय एक महिला और उसके ‘लिव इन’ पार्टनर मनोज भट (39) को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुजुर्ग दंपती की हत्या लूटपाट के इरादे से की गई थी। उनका गला रेता गया था।
