विश्व अंडर 20 फर्राटा चैंपियन ब्रायना विलियम्स डोप टेस्ट में फेल
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
दो बार की विश्व अंडर 20 फर्राटा चैंपियन ब्रायना विलियम्स डोप टेस्ट में फेल हो गईं। उन्हें अगले महीने होने वाली विश्व चैंपियनशिप से बाहर रहना पड़ सकता है। ब्रायना पिछले साल सौ और दो सौ मीटर में जूनियर विश्व चैंपयिन बनी थीं। जमैका के एक अखबार ने कहा कि वे राष्ट्रीय सीनियर चैंपियनशिप में डोप टेस्ट में विफल रही। उनके नमूने में प्रतिबंधित डायूरेटिक हाइड्रोक्लोरोथियाजाइड के अंश मिले हैं।