पोप फ्रांसिस को पत्र लिखकर रेप आरोपी बिशप ने जताई पद छोड़ने की इच्छा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Pragativadi
केरल में नन के साथ बलात्कार करने के मामले में आरोपी जालंधर बिशप फ्रैंको मुलक्कल ने वेटिकन से अपने पद की जिम्मेदारियों से मुक्त होने की अनुमति मांगी है। आरोपी जालंधर बिशप फ्रैंको मुलक्कल ने पोप फ्रांसिस को पत्र लिखकर कुछ वक्त के लिए पद छोड़ने की इजाजत मांगी है। इसके पीछे फ्रैंको मुलक्कल ने केस का हवाला दिया है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि उन्हें अपने खिलाफ कुछ आरोपों के चलते पुलिस केस पर ध्यान देने के लिए पद छोड़ने की इच्छा जताई है।
