हांगकांग में हो रहे प्रदर्शनों के कारण डब्ल्यूटीए टेनिस प्रतियोगिता टली
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
हांगकांग में हो रहे विरोध प्रदर्शनों के कारण डब्ल्यूटीए (महिला टेनिस) प्रतियोगिता को स्थगित कर दिया गया है। टूर्नामेंट के आयोजकों ने बताया कि पिछले कई महीने से हो रहे लोकतंत्र समर्थक हिंसक प्रदर्शन की ‘मौजूदा स्थिति’ को देखते हुए अगले महीने होने वाली प्रतियोगिता को निलंबित कर रहे है। गौरतलब है कि हांगकांग में पिछले 14 सप्ताह से लाखों लोग सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।