Xiaomi ने लॉन्च किया Mi Pay; Paytm और Google Pay को मिलेगी टक्कर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
Xiaomi ने भारत में अपना पेमेंट ऐप Mi Pay लॉन्च कर दिया है। Mi Pay ऐप को भारत से पहले चीन में लॉन्च किया गया था। Xiaomi का ये ऐप Paytm, Google Pay और PhonePe जैसा ही है। कंपनी इस पेमेंट सर्विस के लिए नैशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया UPI और भारत बिल पेमेंट के नेटवर्क की सहायता लेगी। इसके साथ ही बैक एंड सपॉर्ट के लिए Xiaomi ने ICICI बैंक से हाथ मिलाया है।
