यमुना का जलस्तर बढ़ा, दिल्ली में बाढ़ का खतरा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर पहुंची। यमुना का जलस्तर बुधवार सुबह 6 बजे 206.60 मीटर रिकॉर्ड हुआ। इससे 40 साल पहले यमुना का जलस्तर 207.53 मीटर था, तब बाढ़ आयी थी। खतरे को भांपते हुए नदी के किनारे निचले इलाकों में रहने वाले क्षेत्रों को खाली कर 14 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़ने से यमुना का जलस्तर बढ़ा है।
