विदेशी महिलाओं से अभद्रता के चलते योग गुरु आनंद गिरि सिडनी में गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
प्रयागराज के लेटे हनुमान मंदिर के छोटे महंत योगगुरु आनंद गिरि को सिडनी में 2 महिलाओं से अभद्रता और मारपीट के मामले में गिरफ्तार किया गया। दोनों महिलाओं ने आरोप लगाया है कि एक सत्संग में महंत ने उनसे मारपीट और अभद्रता की। मामला 2016 से चल रहा था। आनंद गिरि को रविवार दोपहर 12.35 बजे गिरफ्तार किया गया। फिलहाल, आनंद को 26 जून तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
