अब Facebook पर भी Sent मैसेज को कर सकेंगे Unsent, पर मिलेगा केवल इतना वक्त!
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अब WhatsApp, Gmail की ही तरह Facebook पर भी यूजर्स भेजे हुए मैसेज को Unsent या डिलीट कर सकेंगे। फिलहाल फेसबुक यूजर्स केवल अपनी तरफ से ही मैसेज को डिलीट कर सकता है। लेकिन इस नए फीचर के बाद ये संभव होगा। ये काम यूजर्स को 10 मिनट के अंदर में ही करना होगा। इसके बाद भेजे गए मैसेज को नहीं डिलीट किया जा सकेगा। ये फीचर फिलहाल iOS के लेटेस्ट मैसेंजर अपडेट के साथ जोड़ा गया है। आपको बता दें Android पर फिलहाल ये फीचर उपलब्ध नहीं है।
